{"_id":"5a9ec4e94f1c1b75718b588d","slug":"151520354537-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मार्च के बजट में गृहणियों को खासी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मार्च के बजट में गृहणियों को खासी आस
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
महंगाई से मिले निजात, आम आदमी के हित में हो बजट
प्रदेश सरकार के नौ मार्च के बजट में गृहणियों को खासी उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
प्रदेश सरकार नौ मार्च को बजट पेश कर रही है। इससे बिलासपुर की गृहिणियां खास आस लगाए बैठी हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार रोजमर्रा और रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुओं के बढ़ते हुए दामों पर अंकुश लगाएगी। महिलाओं का कहना है कि बाजार में बढ़ रहे सब्जी के दामों को इस बार नियंत्रण में किया जाए। सरकारी डिपुओं में आज ऐसी दालों को दिया जाता है, जिनकी किस्म सही नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी डिपुओं में अच्छी किस्म की दालों, गेहूं, चावल, तेल को देने का प्रावधान इस बजट में होना चाहिए। महिलाओं ने सरकार से बजट में आस लगाई है कि प्रदेेेश सरकार सस्ते कपड़ों पर टैक्स को कम करे। वहीं जो निजी स्कूलों में फीस में बढ़ोतरी हो रही है, प्रदेश सरकार उसमें भी रोक लगाए और इसको कम करे। बजट को लेकर महिलाओं की यह रही राय।
सरोज चंदेल ने नौ मार्च के प्रदेश बजट में प्रदेश सरकार से बढ़ते हुए सब्जी के दामों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अनु ने उम्मीद लगाई है कि इस बजट में प्रदेश सरकार रोजमर्रा की वस्तुओं जो हर दिन रसोई में उपयोग होती हैं, उनको सस्ती करे, जिससे साधारण परिवार को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शशि बाला ने प्रदेश सरकार से बजट में उम्मीद लगाई है कि जो आज घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बजट में प्रदेश सरकार को इसमें कमी करनी चाहिए। रंजना देवी ने बजट में उम्मीद लगाई है अगर आज एक दुकान पर जाते हैं तो चावल बीस रुपये किलो होते हैं और अगर वहीं दूसरी दुकान पर जाते हैं तो वहां पर 25 रुपये किलो मिलते हैं। हर दिन घर में उपयोगी वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण होना चाहिए। मोनिका का कहना है कि जो आज कपड़ों और जूतों में सरकार इतना टैक्स लगा रही है, उसमें प्रदेश सरकार अंकुश लगाए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मीना ने बजट में प्रदेश सरकार से उम्मीद लगाई है कि बजट आम जनता के हित में होना चाहिए। सपना चंदेल का कहना है कि इस बार प्रदेश सरकार को बजट किसानों के हक में रखना चाहिए। क्योंकि इस बार मौसम की मार ने किसानों को परेशान करके रखा हुआ। किसानों की आधे से ज्याद फसल मौसम की मार से खराब हो गई है।