फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस थाना तलाई को मिला नया वाहन

पुलिस थाना तलाई को मिला नया वाहन

Sun, 17 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना तलाई को मिला नया वाहन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
झंडूता के तलाई पुलिस थाना को नया वाहना मिल गया है। इससे थाना तलाई ने राहत की सांस ली है। अब तक खटारा वाहन के कारण पुलिस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस थाना को वर्षों से पुराने खटारा बहाने से गुजारा करना पड़ रहा था। इसके लिए जनता और पंचायत प्रतिनिधियों ने आवाज उठाई थी। थाने को बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार रहना पड़ता है।
विज्ञापन


यही नहीं पिछड़ा कोटधार क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस को बिना वाहन के पहुंचना मुश्किल भरा हो रहा था। पुलिस थाना के अंतर्गत 28 पंचायतों का जिम्मा रहता है। इसमें करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी है। इसके लिए कई बार स्थानीय पुलिस को हादसा या फिर अन्य घटनास्थल पर देर-सवेर से पहुंचने के कारण लोगों के पुलिस के प्रति व्यंग्य सुनने को मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तलाई थाना के लिए सरकार ने नई गाड़ी मुहैया करवा दी है। स्थानीय बाशिंदों और पंचायत प्रतिनिधियों देशराज, विजय कुमार, अश्विनी, बनियाल, बलदेव, सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, कमल चौहान, रामपाल, हेमराज, अशोक शर्मा, विजय कौशल, सपना कुमारी, विजय कुमार, राजकुमार, बक्शी राम, बलवीर सिंह, चंदेल, प्यार सिंह, सोहन सिंह, अशोक कौशल, श्रवण कुमार, सोमदत्त, नरेश शर्मा, राजकुमार व हरबंस लाल शर्मा ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed