{"_id":"696ce1c69e11f42d2c029a76","slug":"15000-devotees-paid-obeisance-at-naina-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152444-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मंगलवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखी और शांतिपूर्वक दरबार में माथा टेका। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय पानी की लंगर सेवा भी लगाई गई थी, जिसकी श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की।
अधिक संख्या में श्रद्धालुओं माता के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे।