फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   150 families devoid of road facility for past 6 months in Jhanduta

डेढ़ सौ परिवार पिछले 6 माह से सड़क सुविधा से वंचित

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
150 families devoid of road facility for past 6 months in Jhanduta
झंडूता (बिलासपुर)। पपलोआ पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाला संपर्क मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव गाह गड़याना के करीब डेढ़ सौ परिवार 6 माह से सड़क सुविधा से वंचित हैं। लोगों ने शीघ्र मरम्मत कार्य कराकर सड़क सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के माध्यम से मनरेगा योजना के तहत सड़क मार्ग का कार्य हुआ है। बरसात के मौसम में सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

डेढ़ सौ परिवार छह महीने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गांव गाह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाह के पास करीब सौ मीटर सड़क बंद होने से गाह पतन, जोहड़, सुंदरी, धनोला, ससोटा की संपर्क सड़क बंद होने से मरीजों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राम लाल, मस्त राम, रूप लाल, प्यार सिंह, प्रकाश चंदेल, कर्म सिंह, अमर सिंह, श्याम लाल, सुभाष चंद, सोनिका, हरि पाल, छोटू सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर ने बताया कि गाह संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया गया है। लेकिन, स्थानीय व्यक्ति द्वारा सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य न करने के कारण समस्या पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान कर सड़क मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed