फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15 thousand penalty on farmers

एसडीएम ने पराली जला रहे किसान पर डाला 15 हजार का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
15 thousand penalty on farmers
बिलासपुर। शासन व उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद किसान खेतों में धान की पाराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की शिकयत पर बुधवार को एसडीएम ने हाईवे किनारे धनौरा गांव के जंगल में एक किसान को रंगे पकड़कर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शासन और डीएम की सख्ती के बाद भी स्थानीय प्रशासन खेतों में जलाई जा रही धान की पराली को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। बुधवार की दोपहर लोगों ने डीएम को सूचना दी कि ग्राम धनौरा के जंगल में किसान हमसा थापर खेत में धान की पराली जला रहा है। डीएम के आदेश पर एसडीएम मयंक गोस्वामी अपने मातहत नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को पराली जलाते हुए पकड़ लिया और 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर चेतावनी देकर छोड़ दिया जबकि,मंगलवार को भी क्षेत्र में अलग अलग 11 स्थानों पर पराली जलाने की घटना राजस्व कर्मियों ने पकड़ी थी। एसडीएम ने हाईवे किनारे खेत में पराली जला रहे एक किसान को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कराया था। एसडीएम ने सभी 11 किसानों पर पराली जलाने का अर्थदंड आरोपित किया था तथा सभी को नोटिस भी जारी किए थे। एसडीएम ने बताया कि 11 स्थानों पर पराली जलाने की जो मामले प्रकाश में आए थे। सभी किसानों पर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है तथा उन्हें नोटिस भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में पराली न जलाए जाने के लिए धार्मिक स्थलों से एलान भी कराने को निर्देशित कर दिया है। उनका कहना है कि इसके बावजूद अगर कोई किसान खेत में पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed