{"_id":"67b1d5b8b36effd9c80c631d","slug":"15-thousand-devotees-paid-obeisance-at-shri-nayana-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132150-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 16 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु । संवाद
-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालु मां नयना देवी के दर्शन के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का अधिक आवागमन हुआ। मंदिर न्यास की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था को बनाए रखा। श्रद्धालुओं को जत्थों में मां के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और हवन कुंड में आहुतियां डालीं। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।