फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नौणी और झंडूता में फूंका पुतला

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नौणी और झंडूता में फूंका पुतला

Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नौणी और झंडूता में फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/झंडूता। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेस में आने से पहले ही उनके गृहक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस हाईकमान सुरेश चंदेल को टिकट और कांग्रेस में शामिल करती है तो वह स्वयं ही पार्टी से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो जाएंगे।
इसी कड़ी में मंगलवार को झंडूता विस क्षेत्र में भी महिला कांग्रेस इंटक ब्लॉक की अध्यक्षा मधू चंदेल की अध्यक्षता में समोह चौक पर भाजपा पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंका गया। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से भी आग्रह किया है कि हमीरपुर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही को टिकट दिया जाए जिन्होंने पार्टी की दिन रात सेवा की है। इस मौके पर दिलीप सिंह, बलदेव शर्मा, सुखदेव, जगदीश सिंह, राजेंद्र कुमार, सीमा देवी, सुशील चंदेल, ममता देवी, देवेंद्र चंदेल, मीना देवी, हेमराज, बीना देवी, पुष्पा चंदेल, निर्मला देवी, शालिग्राम, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार बासू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने शहर से 6 किलोमीटर दूरी पर भी मंगलवार सुबह के समय पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस हाईकमान सुरेश चंदेल को कांग्रेस पार्टी में लेती और टिकट देती है तो कांग्रेस के लिए ही लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए ही घातक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed