{"_id":"5c8fd0c4bdec22140c42b6d5","slug":"141552928964-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में किया गया पेंनशनर्स की बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में किया गया पेंनशनर्स की बैठक का आयोजन
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहरी इकाई पेंशनर्स एसोसिएशन घुमारवीं की बैठक घुमारवीं के बचत भवन में प्रधान हरि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 11 अप्रैल 2019 को घुमारवीं में मनाए जाने वाले पेंशनर्स दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 75 से 80 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को 11 अप्रैल को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि पेंशनर्स दिवस 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के विश्राम गृह के नजदीक प्रांजल गेस्ट हाउस में मनाया जाएगा जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारी देवराज शर्मा की ओर से पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आईडी भंडारी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव बृजेंद्र नाथ शर्मा, नर सिंह दास धीमान, लेखराम, अमरनाथ, सुरेंद्र पाल शुक्ला, भगत राम, अमर सिंह, सोहन सिंह पटियाल, हरिराम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।