{"_id":"5c210986bdec22569d46632b","slug":"141545668998-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा अटल आदर्श विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा अटल आदर्श विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्यातिथि सुभाष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण स्तर पर बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किया जा रहा है। सरकार की ओर से ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्कूलों में उन होनहार पुराने विद्यार्थियों के नाम अंकित किए जाएंगे जिन्होंने अपने क्षेत्र में नाम कमाया है। मुख्यातिथि की ओर से स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐेच्छिक निधि से 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान अर्पण चंद गौतम, समाज सेवी कमलेश चंद, पूर्व प्रधान जोगिंद्र चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य सीमा कुमारी, स्वतंत्रता सेनानी कृपा राम ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सीमा देवी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।