फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गंभर पुल के पास भूस्खलन, सड़क पर घंटों लगा जाम

गंभर पुल के पास भूस्खलन, सड़क पर घंटों लगा जाम

Sat, 25 Aug 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गंभर पुल के पास भूस्खलन, सड़क पर घंटों लगा जाम
किश्तवाड़ में मलबे में दबा जेसीबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली(बिलासपुर)। शुक्रवार सुबह गंभर पुल के पास भारी भूस्खलन होने के कारण चंडीगढ़ -मनाली हाईवे करीब सात घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इस कारण आम लोगों और सैकड़ों सैलानियों के अलावा नौकरी पेशा लोगों तथा स्कूली बच्चों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। सड़क के दोनों ओर कई किमी लंबे जाम को बहाल करवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद करीब 12.30 बजे एनएच को बहाल किया गया है।
नेशनल-हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर जाम लगना आम बात हो गई है। स्वारघाट से बिलासपुर तक कभी हादसों के कारण तो कभी भूस्खलन के कारण घंटों लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है जिस कारण उन्हें भारी परेशानियां पेश आती हैं। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस चुकी हैं। शुक्रवार सुबह ही पांच बजे गंभर पुल के पास भूस्खलन हो गया जिसके कारण दोनों तरफ कई किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन सुबह के 5 बजे बजे हुआ बताया जा रहा है। जैसे ही विभाग को इसके बारे में सूचना मिली तो लोनिवि और और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मार्ग बहाल करने में जुट गए। इसके बाद सबसे पहले भूस्खलन वाले क्षेत्र से वन वे चालू किया गया ताकि 108 रोगी वाहन को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए क्योंकि चंडीगढ़ के लिए यही सड़क जाती है। इधर, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
वीरवार रात को भी लगा रहा घंटों जाम
वहीं वीरवार रात को भी जामली के पास वाहनों की टक्कर से करीब चार घंटे से अधिक एनएच जाम रहा था। इस कारण सड़क के दोनों ओर करीब चार किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed