{"_id":"5b3122094f1c1b684d8b863a","slug":"141529946633-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति से निपटने को होमगार्ड तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति से निपटने को होमगार्ड तैनात
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। मानसून शुरू होने से पहले ही आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के श्रीनयनादेवी, बिलासपुर, घुमारवीं व झंडूता में प्रशिक्षित होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं, जोकि संबंधित एसडीएम की देखरेख में काम करेंगे। ये प्रशिक्षित होमगार्ड किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सोमवार को होमागार्ड की टीमें बनाकर उपमंडल स्तर पर भेज दी गई हैं। मानसून के दौरान हर उपमंडल स्तर पर 6 प्रशिक्षित होमागार्ड किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे। इनके पास आधुनिक उपकरण भी मौजूद रहेंगे।
मानसून के दौरान होने वाली बारिश से कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। खड्डों और नदियों का पानी उफान पर रहता है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग पानी के तेज बहाव में फंस जाते हैं।
आपदा प्रबंधन के आदेशक अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि आपदा राहत दल को हर प्रकार की आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। चाहे वह आपदा लोगों द्वारा आई हो या फिर प्राकृतिक आपदा हो। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में भूस्खलन और कई अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा रहता है।