{"_id":"5b2e86764f1c1bb16e8b9764","slug":"141529775734-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली तलब किए एनएचएआई अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली तलब किए एनएचएआई अधिकारी
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। फोरलेन कंपनी द्वारा ठेकेदारों को पैसों का भुगतान न किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को मंगलवार को दिल्ली कार्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं, ताकि ठेकेदारों की समस्याओं का हल निकाला जा सके। ठेकेदारों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आत्मदाह करने पर विवश होंगे।
शनिवार को कुड्डी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से ठेकेदार मिले। ठेकेदारों ने मंत्री को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। ठेकेदारों का कहना है कि लंबे समय से कंपनी से पैसों की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 50 ठेकेदारों के कंपनी के पास 50 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। पैसा न मिलने से बैंकों का कर्ज नहीं चुका पा रहे हैैं। फाइनेंस कंपनियां कई ठेकेदारों के टिप्पर, जेसीबी, फोकलेन को ले गई हैं। ठेकेदारों की जमीनें व घरों को कुर्क करने के भी नोटिस लगातार बैंक से आ रहे हैं। इससे अब आत्मदाह करने की नौबत तक आ चुकी है। ठेकेदार जितेंद्र चंदेल ने बताया कि ठेकेदारों की बातें सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने एनएचआई के अधिकारियों को फोन पर मंगलवार को दिल्ली कार्यालय में मिलने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि ठेकेदारों ने कुड्डी स्थित कंपनी के कार्यालय में ताला जड़ दिया है। इससे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का कार्य रुका पड़ा हुआ है।