{"_id":"5a9aa2774f1c1b0d658b5438","slug":"141520083575-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोेगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पपलाह, कपाहड़ा, करलोटी में त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह बुरा न मानो होली है की गूंज रही।
विज्ञापन
लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी। लोग टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंगों से रंगते नजर आए। साथ ही युवा वर्ग डीजे और ढोल की धुन पर डांस करता नजर आया। होली के त्योहार पर युवाओं सहित युवतियों, बच्चों और बुजुर्गों ने खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन