{"_id":"5a71c6e44f1c1b8d268b7803","slug":"141517405924-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी, हिंदी व पंजाबी गानों पर बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी, हिंदी व पंजाबी गानों पर बच्चों ने मचाया धमाल
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
विजन कॉन्वेट स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
विजन कॉन्वेट स्कूल घुमारवीं में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में सरकाघाट कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मिस ज्योत्सना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में बच्चों ने पहाड़ी, हिंदी व पंजाबी सहित देशप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुषमा धीमान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह की अहम बात यह रही इस में बतौर चीफ गेस्ट स्कूल की ओल्ड स्टूडेंट थी। उसने बारहवीं में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। चीफ गेस्ट बनकर पहुंची स्कूल की ओल्ड स्टूडेंट को देखकर बच्चों को भी प्रेरणा मिली।
समारोह में शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
एलकेजी के आदित्य, पर्ल, कृतिका, शिवम, कृतिका, हर्षिता, धु्रव, अनन्या, व कर्ण। यूकेजी के शौर्य, अर्पित, अकांक्षा, अक्षिता, वंशिका, जगदीप, कृतिक पटियाल, अंशिका व मन्नत। पहली के शिवांश, शिवम, राघवी, हिमांशु, अदिति, तनिषा व आर्यन। दूसरी के रिशव, प्रिंस, कार्तिक, शौर्य, अभय, अभिनव, आरुष, कृतिका, आयुष, गौरी, आयना व गौरव। तीसरी कक्षा के सुजल, शिवांगी, शिवांग, आर्यन, कृष, दरनिक, प्रियांशु, शिखा, कनिका, निलेश, शिवांगी, तन्या व रचित शर्मा। चौथी के अभय सेन, सोहम ठाकुर, अकशांस, सुजल, निखिल, अर्ष, विनीत व पलकिन शर्मा। 5वीं कक्षा की शगुन, सरिश कुमार, कार्तिक, अभिनय, तृषा, श्वेता शर्मा व भावना। छठी के शिवांश, तमन्ना पटयाल, अभिमन्यु, शालिनी, अभिषेक, वैष्णवी, निखिल, शगुन, अभिनव, संचित, अकृति, नम्रता, कंगना, कनु, पलक, सार्थक व अंकित। 7वीं से निखिल, अक्ष, शिवांगी, गगनदीप, तनिशका, समंत संतोष, मोहित, प्रियांशु, तनुजा, रितिका, मुनीश कुमार, दीक्षांत शर्मा, हर्ष, सुर्यांश, कनिष्का व पंकज। 8वीं के मोहित, प्रिंयाशु, तनुजा, रितिका, मुनीष, दिक्षांत शर्मा, हर्ष, सूर्यांश, कनिष्का व पंकज। 9वीं की दिव्यांशी, अंवतिका व अखिल मेहता। 10वीं के शुभम शर्मा, इशा चंदेल व अनु बाला। ग्यारहवीं के शिवांशु ठाकुर, विकास कुमार तथा तनवी व अभिषेक धीमान। जबकि बारहवीं की विभा शर्मा, सालविया व अनन्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी दिनेश ठाकुर, सुषमा धीमान, नीतू ठाकुर, राजेरश शमाऱह, अमर सिंह, रणजीत राणा व रणजीत भाटिया सहित काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनको भी मिला सम्मान
समारोह में 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले शुभम शर्मा, इशा चंदेल, दिपांशु, अर्चना, नेहा पटियाल, विकास कुमार, निखिल, अभिषेक धीमान, शिवांशु ठाकुर, तनवी व बागिशा को पुरस्कृत किया। जबकि लैपटॉप हासिल करने वालों में शुभम, ईशा, अनु बाला, दिपांशु, अर्चना, विभा व सालविया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन