फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   440 कर्मचारी अधिकारी देंगे मतगणना ड्यूटी

440 कर्मचारी अधिकारी देंगे मतगणना ड्यूटी

Sun, 17 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
440 कर्मचारी अधिकारी देंगे मतगणना ड्यूटी
कर्मचारियों को करवाया अभ्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को 8 बजे से होने वाली मतगणना के लिए 440 कर्मचारी व अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना स्थलों में अंतिम मतगणना का पूर्वाभ्यास संपन्न करवा दिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने कहा की आयोग की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मतगणना की सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से तैनात चारों मतगणना पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने अधीन विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों में तैनात कर्मचारियों के साथ सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण धैर्य, तत्परता और शांत चित से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत संवेदनशील है। किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो इसके लिए सजगता से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या आने पर तत्काल रिटर्निंग अधिकारी तथा मतगणना पर्यवेक्षक को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अतिरिक्त समस्त मतगणना प्रक्रिया के अवलोकन के लिए उनके एजेंट मतगणना कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिला में सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवान कर्तव्य निष्ठा से दिन-रात कार्य रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति का माहौल न बने।


उन्होंने राजनैतिक दलों के समर्थकों से भी आग्रह किया कि वे जीत की खुशी का आन्नद अनुशासन और शालीनता के साथ मनाएं ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। मतगणना के संदर्भ में सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू, नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी चेत सिंह, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अनुपम ठाकुर तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed