फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लाइव स्ट्रीमिंग से देखी 140 पोलिंग स्टेशन की गतिविधियां

लाइव स्ट्रीमिंग से देखी 140 पोलिंग स्टेशन की गतिविधियां

Thu, 09 Nov 2017 07:57 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
लाइव स्ट्रीमिंग से देखी 140 पोलिंग स्टेशन की गतिविधियां
girl - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
चुनाव आयोग ने पहली बार हिमाचल के चुनावों में पोलिंग स्टेशनों की लाइव गतिविधियों को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। जिला के 140 पोलिंग स्टेशनों में कैमरे लगाए थे। इसके जरिये लोगों, नेताओं और अधिकारियों ने मतदान का सीधा प्रसारण देखा। पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में हुए चुनावों के बाद जिस तरह मशीनों और अन्यों को लेकर आलोचना हुई उसके बाद आयोग ने कैमरे लगाए थे।

चुनावों को पारदर्शी तरीके से करवाने और किसी भी प्रकार की आलोचना से बचने के लिए ये कदम उठाया गया था। प्रदेश में पहली बार इस तरह का प्रयोग चुनाव आयोग ने किया। पूरे प्रदेश में इस तरह के कैमरों का प्रयोग किया गया। इससे लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग से चुनावी प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन


बिलासपुर जिला में भी 394 में से 140 ऐसे पोलिंग स्टेशनों पर वीडियो कैमरे लगाए गए। पोलिंग स्टेशनों में लगे कैमरों के आईपी कोड के जरीये लाइव स्ट्रीमिंग देख सके। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के 100 पोलिंग स्टेशनों से 36, घुमारवीं विस क्षेत्र के 100 पोलिंग स्टेशनों से 35, बिलासपुर सदर विस क्षेत्र के 99 से 34 और नयना देवी के 95 पोलिंग स्टेशनों से 35 में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन पोलिंग स्टेशनों का चयन ज्यादा मतदाताओं की संख्या वाले और संवदेनशील पोलिंग स्टेशनों को देखते हुए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इस बार पोलिंग स्टेशनों के अंदर कैमरे लगाए गए थे। इन्हें इंटरनेट के माध्यम से लाइव देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed