{"_id":"59f228774f1c1b7a548b93a9","slug":"141509042295-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहित की उल्लघंन की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहित की उल्लघंन की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सदर बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जु ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना की स्थिति में राजनीतिक दलों व आम जनता द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी सदर के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों व आम जनता की सुविधा व शिकायतें दर्ज करवाने के लिए कंट्रोल रूम में कुल 19 अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक देवानंद को कंट्रोल रूम का ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 98820-94908 है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की उल्लघंना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत दर्ज करवाने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01978-224798 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की उल्लंघना किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। वहीं शिकायत मिलते ही इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों की नजर है।