{"_id":"5f8881808ebc3e9bfb487c10","slug":"13new-case-bilaspur-news-sml3484872113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस जवानों सहित जिला में कोरोना से 13 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस जवानों सहित जिला में कोरोना से 13 लोग संक्रमित
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के 13 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 13 ने ही कोरोना को मात दी है। बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1077 पहुंच गया है। इनमें से 900 संक्रमित कोरोना से निजात पा चुके हैें। वहीं, 171 एक्टिव केस हैं। अभी तक जिला में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बरमाणा से 44 वर्षीय व्यक्ति, लखनपुर से 63 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिस लाइन बिलासपुर से 35 वर्षीय महिला, सेड़पा से 43 वर्षीय व्यक्ति, खतेड़ से 57 वर्षीय महिला, सदर थाना से 31 वर्षीय पुलिस जवान, रौड़ा सेक्टर से 58 वर्षीय महिला, सदर थाना से 29 वर्षीय पुलिस जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी भेजे के 8 सैंपल में से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें हंबोट से 44 वर्षीय, जरोड़ा से 54 वर्षीय, जरोड़ा से ही 22 वर्षीय और 16 वर्षीय और कंटेनमेंट जोन जेरख से 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में विश्व के कई देशों द्वारा कोविड-19 की जांच, लक्षणों और समय के आधार पर किए गए। यहां तक कि आईसीएमआर लेबोरेटरी सर्वेक्षण का डाटा और आधुनिक अध्ययन के आधार पर नई कोविड-19 डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत सुझाव दिए जाते हैं। इसके तहत कोरोना वायरस संक्रमण के कोरोना पॉजिटिव रोगियों में लक्षण आने से दो दिन पहले और सात दिन लक्षण आने के बाद तक कोरोना वायरस का लोड बहुत ज्यादा होता है। इसलिए कोरोना का आरंभिक टेस्ट पॉजिटिव आने के दस दिन बाद तक के अंतराल में या जिन को तीन दिन से बुखार न हो व्यक्ति कोरोना निगेटिव हो जाता है या कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैलाता। उन्होंने बताया कि डिस्चार्ज होने के बाद उसे सात दिन तक होम आइसोलेसन में रहना होगा और होम आइसोलेसन में रोगी को अपना बुखार खुद जांचना होगा। यदि स्थिति खराब होती है तो विभाग को रिपोर्ट करनी होगी।