{"_id":"5c97b7f0bdec2207143e91c3","slug":"131553446896-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के कार्ड पहुंच रहे हैं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना के कार्ड पहुंच रहे हैं घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीनयना देवी व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि चुनाव आयोग आंख मूंद कर बैठा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश की जनता को ठगा जा रहा है। आदर्श चुनाव संहिता लगने के बावजूद भी आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लोगों को डाक विभाग के माध्यम से लोगों को पत्र भेजे जा रहे हैं।
इसकी प्रतिलिपि मीडिया को भी भेजी जा रही है। यह सारा गोरखधंधा डाक विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को यह कह कर रूपांतरित किया जा रहा कि यदि आप भाजपा को वोट दोगे तो जैसे ही देश में भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी वैसे ही आपके बैंक के खातों में पचास-पचास हजार रुपये आएंगे।
इस योजना को माध्यम बना कर डाक विभाग के कर्मचारी भाजपा का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। इस तरह का प्रचार-प्रसार चुनाव आयोग की आंखों के सामने चल रहा है और मुख्य चुनाव अधिकारी अपनी आंखें मूंद कर बैठे हैं और सरेआम आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
रामलाल ठाकुर ने मांग की है कि चुनाव आयोग की इस तरह की कार्यप्रणाली संदेह पैदा करती और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के कुछ विभाग भी भाजपा एजेंट बन कर काम कर रहे हैं जोकि एक समृद्ध लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए घातक है। इस तरह से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से निष्पक्ष आम चुनावों की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि डाकिये घर-घर जा कर लोगों से कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दो और आपके खाते में पचास हजार रुपये आएंगे। इस तरह के प्रचार-प्रसार को देश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आपकी इस तरह की कार्यशैली रहती है तो भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग का भी विरोध सड़कों पर किया जाएगा।
-----------------------