फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पीएम की रैली में सरकार ने भेजी नई बसें, रोजमर्रा रूटों पर खटारा

पीएम की रैली में सरकार ने भेजी नई बसें, रोजमर्रा रूटों पर खटारा

Thu, 27 Dec 2018 10:03 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली में सरकार ने भेजी नई बसें, रोजमर्रा रूटों पर खटारा
बिलासपुर। सदर विस क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जामली में बीती रात हुए सड़क हादसे के पीछे सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार जिम्मेवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए नई बसों को पूरे प्रदेश से तैयार किया गया और रोजमर्रा के रूटों पर खटारा बसों को धकेल दिया गया। जिस कारण जामली में तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि 25 से ज्यादा लोग अस्पतालों में कराह रहे हैं।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने कहा कि यह राजनैतिक चापलूसी की हद से ऊपर की पराकाष्ठा है जिसमें आम जनता की जान की परवाह किए बगैर अपने चहेते नेताओं को खुश किया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्षता से सरकार न्यायिक जांच करवाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सरकार को केवल मोदी की रैली की चिंता रही जबकि जनता कड़ाके की ठंड में मरती रही।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने कहा कि यदि इस हादसे का लोगों का पता नहीं चलता और वे अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल न तक पहुंचाते तो मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता था। क्योंकि दो जिलों की सीमाओं पर हुए इस हादसे पर एक घंटे तक कोई भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिस कारण लोगों को घायलों को अस्पताल तक लाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जामली सड़क हादसे की न्यायिक जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed