{"_id":"5b86afe542c79206ed67dd7b","slug":"131535553509-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान से कल नवाजे जाएंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान से कल नवाजे जाएंगे मेधावी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और सीबीएससी में जमा दो और दसवीं कक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘अमर उजाला’ भविष्य ज्योति सम्मान सम्मारोह का आयोजन करने जा रहा है। 31 अगस्त शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11.30 बजे डिग्री कॉलेज के म्यूजिक विभाग भवन के हाल में होगा। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया मुख्यातिथि और एसपी बिलासपुर अशोक वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उक्त अधिकारी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
इस कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा के टॉपर बच्चों को सम्मानित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 60 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्कूलों से टॉपर बच्चों की सूची ली गई है। कार्यक्रम में उन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 90 फीसदी अंक या इससे अधिक अंक लेकर वार्षिक परीक्षा पास की हो।
इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। गौर रहे कि इससे पहले ‘अमर उजाला’ मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शिमला में कर चुकी है जिसमें प्रदेश स्तर पर टॉपर रहे बच्चों को पुरस्कार दिए गए थे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 97367-00100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।