फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डीआरओ के नोटिस पर 18 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई8 महीने बाद भी नहीं हुई डीआरओ के नोटिस पर कार्रवाई

डीआरओ के नोटिस पर 18 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई8 महीने बाद भी नहीं हुई डीआरओ के नोटिस पर कार्रवाई

Sat, 18 Aug 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
डीआरओ के नोटिस पर 18 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई8 महीने बाद भी नहीं हुई डीआरओ के नोटिस पर कार्रवाई

विज्ञापन

डीआरओ के नोटिस पर 18 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण मामला :
18 महीने बाद डीआरओ कार्यालय से फिर भेजा गया नोटिस
नोटिस में पूछा कि 18 महीने में क्यों नहीं हुई रिकार्ड में दुरुस्ती

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान राजस्व रिकॉर्ड में बरती गई अनियमितताएं एनएच का राजस्व विभाग 18 महीने में भी दूर नहीं कर पाया। विभाग की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डीआरओ बिलासपुर ने 23-02-2017 को आदेश दिए थे कि सभी एसडीएम से नियमानुसार अनुमति लेकर इस मामले में कार्रवाई करना सुनिश्चित करें लेकिन 18 महीने पूरे हो जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
वहीं अब फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने इस संबंध में डीआरओ बिलासपुर को 7-8-2018 को याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि आप के आदेशों को अधीन अधिकारी नहीं मान रहे हैं। इसमें डीआरओ को बताया गया कि पूर्व में समिति ने एक 283 पन्नों की शिकायत दी थी जिस पर तत्कालीन डीआरओ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से मंजूरी लेकर रिकार्ड में बरती गई अनियमितताओं को दूर करने का कार्य एक महीने में पूरा किया जाए लेकिन यह कार्य 18 महीनों में भी पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वहीं डीआरओ बिलासपुर देवी सिंह ने 7-8-2018 को दायर की याचिका पर कार्रवाई करते हुए अब एक बार फिर से एनएचएआई के तहसीलदार तथा परियोजना निदेशक मंडी को दूसरा नोटिस भेजते हुए बिना देरी किए इस मामले पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पूरे मामले पर क्या कार्रवाई हुई इस संबंध में प्रार्थी के साथ डीआरओ बिलासपुर कार्यालय को भी सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फोरलेन समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा का कहना है कि यह हैरत की बात है कि एक अधिकारी के आदेश के बाद भी 18 महीने तक मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उक्त मामले पर जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
------------------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed