फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मोदी ने पूरे विश्व में देश का बढ़ाया है सम्मान: औलख

मोदी ने पूरे विश्व में देश का बढ़ाया है सम्मान: औलख

Thu, 19 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने पूरे विश्व में देश का बढ़ाया है सम्मान: औलख
बिलासपुर। अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ाया है। आज किसान, व्यापारी हर वर्ग भाजपा से खुश है। उन्होंने 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बुधवार को नगर के निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्हेांने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो कम समय में विकास कार्य कराएं हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है, किसान हो या व्यापारी हर बर्ग भाजपा से खुश है। प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में जो योजनाएं चलाई हैं, वह किसी भी सरकार ने नहीं चलाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का नाम पूरे विश्व में सम्मन की श्रेणी पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 21स्त्रत्त् जुलाई को प्रधानमंत्री शाहजहांपुर में होने वाले किसान सम्मेलन में किसानों से रुबरु होंगे और बातचीत करके उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे तथा निराकरण भी करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचें। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा निराकरण भी कराया। इस मौके पर एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता, तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, जिला सहकारी बैंक के उप सभापति हरजिंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह हैप्पी, एमपी सिंह हैप्पी, दलजीत सिंह, संतोख सिंह खैहरा, हंसराज गोयल, अनिल मदान, हरबंश तनेजा, घननूमल बंसल, रवि यादव, प्रत्यक्ष जैन, अजय तिवारी, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, कमल यादव, ज्वाला प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed