फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आई ट्रक ऑपरेटरों के भाड़े में कमी:रणधीर

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आई ट्रक ऑपरेटरों के भाड़े में कमी:रणधीर

Tue, 24 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आई ट्रक ऑपरेटरों के भाड़े में कमी:रणधीर
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत श्री नयना देवी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले रणधीर शर्मा ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने समर्थकों के साथ कहलूर रिजॉर्ट से लेकर स्वारघाट बस अड्डे तक रैली निकाली। भाजपा समर्थकों व युवा मोर्चा के सदस्यों ने रणधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाजपा रणधीर शर्मा ने दोपहर 1:10 बजे अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ चार अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम कार्यालय स्वारघाट में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने होटल हिल टॉप के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल से नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान श्री नयनायदेवी को आदर्श विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास किया है। बिलासपुर में एम्स लाने में भाजपा की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर व प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज व प्रदेश के लिए 63 नेशनल हाइवे की मंजूरी दिलाने में भाजपा की मोदी सरकार की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पहली बार हिमाचल में ट्रक ऑपरेटरों के भाड़े में कमी की गई है। रणधीर शर्मा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बिना बजट के कई जगह शिलान्यास व उद्घाटन कर दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने हमेशा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed