{"_id":"65f82b80830b67b9bd07daf7","slug":"12th-class-students-gave-geography-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114750-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 12वीं के विद्यार्थियों ने दी भूगोल की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 12वीं के विद्यार्थियों ने दी भूगोल की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पेपर में नहीं आई थी कोई सीरीज
- उड़न दस्तों ने स्कूलों का किया निरीक्षण
-परीक्षा में नहीं आया कोई भी नकल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भूगोल विषय की परीक्षा दी। इस परीक्षा में अन्य विषयों की तरह सीरीज नहीं आई थी। उड़न दस्तों ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज चेक की। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।
परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी करीब आधा घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र में नियमानुसार विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल सहित अन्य सामग्री बाहर रखवाई गई। सुबह 9:00 बजे छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी गई। भूगोल विषय का पेपर 60 अंक का आया था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के बाद विद्यार्थी खुश दिखे। इस दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। पेपर करने में काफी मजा आया। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे। एसडीएम और शिक्षा विभाग के उड़न दस्तों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश, औहर, चांदपुर, कन्या पाठशाला बिलासपुर, बाल पाठशाला बिलासपुर, बंदला, जेजवी सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।