{"_id":"5bde1571bdec22699e087392","slug":"121541281137-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब होते ही लगा सात घंटे जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब होते ही लगा सात घंटे जाम, लोग रहे परेशान
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर शनिवार को लकड़ी भरा एक ट्रक अचानक खराब होने व अतिक्रमण के कारण करीब सात घंटे लोग जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लकड़ी भरा एक ट्रक रुद्रपुर से रामपुर जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर ब्लाक के पास अचानक ट्रक एक्सल टूटने की वजह से अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ के कारण हाईवे पर वाहनों यातायात और बढ़ गया। वहीं, रुद्रपुर में होने वाले राधा स्वामी के सत्संग में जा रहे वाहनों ने हाईवे पर और दबाव बढ़ा दिया। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का दोपहर के दौरान बुरा हाल रहा। पुलिस ने बाद में जाम को शाम छह बजे तक खुलवाया। कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिय ने बताया कि ट्रक को हाईवे से हटवा दिया था। इसके बाद यातायात सुचारु हो गया था। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि एक तो हाईवे पहले से ही जर्जर है, फिर प्रशासन की शिथिलता के कारण लोगों द्वारा हाईवे किनारे किया गया अतिक्रमण भी यातायात व्यवस्था चरमाराने में अहम भूमिका निभाता है। ज्ञात हो कि प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख रोजाना लगने वाले जाम के प्रति कई मर्तबा नाराजगी भी जता चुके हैं, फिर भी पुलिस प्रशासन रोजाना लगने वाले जाम के प्रति गंभीर नहीं है।