{"_id":"5b8564ee42c792463b3b6373","slug":"121535468782-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों को नहीं मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों को नहीं मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
consult doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। देश को रोशन करने के लिए अपना सब कुछ गवा चुके लोग जो अब झंडूता के पिछड़ा क्षेत्र में बसे हैं उन्हें आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के अति दुर्गम इलाके जड्डू कुलज्यार में वर्ष 1960 के दशक में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खुला था। आजतक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन न होने के कारण लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। यहां पर एक ही कमरे में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा केंद्र में आने वाली दवाइयां भी रखी गई हैं।
इतना ही नहीं कर्मचारियों के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की के नाम पर करीब तीन बीघा जमीन भी दर्ज है लेकिन कई दशकों बाद भी इस क्षेत्र के लोगों का दर्द आजतक किसी ने नहीं जाना। इस स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत जड्डू, मलराव, धनी,घराण और सनीहरा आदि पंचायतों के हजारों लोग निर्भर हैं लेकिन यहां पर काफी लंबे समय से चिकित्सक का पद खाली चला हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों रविदत्त शर्मा, राम पाल शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, कमल देव, सुरजीत सिंह, सुख देव, सुलोचना, नैन सिंह, बृज लाल, विजय राम, किशोरी लाल, हरनाम सिंह, मोहर सिंह, सुनीता, गोरख राम, शालीग्राम, अमृत लाल, सुनील, राम मूर्ति, निशा, देश राज, अनंत राम ने स्थानीय विधायक से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जय गोपाल शर्मा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र जड्डू कुलज्यार में चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। भवन का अभाव होने से कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में भवन निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय विधायक जेआर कटवाल के अनुसार क्षेत्र का कोई भी ऐसा कोना नहीं रहेगा जहां पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़े। लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।
-------------------