{"_id":"5b782c8b42c79246570411ac","slug":"121534602379-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने श्री नयना देवी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने श्री नयना देवी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रावण मेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर मेलों को लेकर की गई व्यवस्था देखी। वहीं मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप मेला श्रावण अष्टमी 2018 बेहतर कार्य कर रहा है। इस ग्रुप में 88 मोबाइल नंबर एड किए गए हैं जिस पर विभिन्न सेक्टरों से किसी भी प्रकार की घटना की सूचना दी जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा 60 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी मेला क्षेत्र में भिखारियों को टोबा से आगे आने से रोका जा रहा है। छोटे बच्चों को कंजकों की वेशभूषा में धन की उगाही करते हुए देखा गया है। इस दिशा में संरक्षण अधिकारी शैली गुलेरिया व उनके सहयोगी तारा देवी, सौरव ठाकुर, अजय कुमार, देशराज कारगर भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उनके सामान व जूतों को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर न्यास द्वारा निशुल्क गठरी घर व जूता घर स्थापित किए गए हैं। शौचालय, पार्किंग स्थल व टैक्सियों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इसके लिए जुर्माने की भी व्यवस्था की गई ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी पेश न आए।
इनसेट...
16,60,730 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा : एसडीएम
सहायक मेला अधिकारी एवं एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया कि शनिवार को 93 ग्राम 390 मिल ग्राम सोना, 4 किलो 505 ग्राम 950 मिली ग्राम चांदी, 1 यूएस डालर, 5 यूरो, 13 आरएम मलेशिया के अतिरिक्त 16 लाख 60 हजार 730 रुपये की नकद राशि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढ़ाई गई
...