{"_id":"5b4ceebe4f1c1b58488b52ec","slug":"121531768510-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने सीज की अपंजीकृत डाक्टर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने सीज की अपंजीकृत डाक्टर की दुकान
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला मुख्यालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेामवार को कचनाल गांव में एक अपंजीकृत डाक्टर की दुकान पर छापामारा। इस दौरान चिकित्सक दुकान छोड़कर भाग गया तो टीम ने उसकी दुकान सीज करके रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर दी है।
क्षेत्र के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सोमवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपंजीकृत चिकित्सक की दुकान छापा मारा। आरोप है कि टीम को देखकर आरोपी चिकित्सक भाग गया। टीम ने क्लीनिक के अंदर दवाइयां व रजिस्ट्रेशन आदि को देखा। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा दीपक कुमार ने बताया कि झोलाछाप का क्लीनिक सीज करने के बाद उनके पास अस्पताल में पहुंची थी। टीम ने बताया कि जांच के दौरान पंजीकरण आदि कुछ नहीं मिला है, इसलिए आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।