{"_id":"5b4ceb294f1c1b3e748b547c","slug":"121531767593-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। यातायात सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को सीओ सलोनी अग्रवाल ने यातायात के नियमों व सुरक्षा का पाठ पढ़ाया कि कोई भी नाबालिग छात्र छात्रा दो पहिया वाहन न चलाएं।
विद्यालय में सोमवार की सुबह वंदना सत्र के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सलोनी अग्रवाल, टीएसआई जगदीश सिंह, अध्यक्ष मामन चंद्र बंसल, प्रबंधक रविंद्र सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, चौकी प्रभारी राजेंश बेंसल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ कहा कि कोई भी नाबालिग छात्र-छात्रा बाइक और स्कूटी आदि न चलाएं। परिजनों को दो पहिया वाहन हेलमेट लगाकर और चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर चलाने को प्रेरित करने को कहा। सरकार की योजनाएं डायल 100, 1090 वूमेन पावर, हेल्पलाइन एफआईआर की जानकारियां दीं। टीएसआई ने यातायात के नियमों को सरल भाषा में समझाया। इस मौके पर आरएसएस के नगर विस्तारक प्रमोद कुमार, सतीश बंसल, गंगाराम, अशरफी लाल पाल, बेदराम, विमल कुमार, श्रवण कुमार, स्वतंत्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अशरफी पाल ने किया।