फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Tue, 19 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई बिलासपुर ने वार्षिक समारोह मनाया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश दिनेश ने की। धौलरा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एचआर वशिष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आइडी भंडारी, देवराज शर्मा, डॉ. सुखराम चौहान, जेएन निराला, महेंद्र सिंह, सदाराम कौंडल व जेके नड्डा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समारोह में 90 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छह व 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 60 पेंशनरों को सम्मानित किया गया। जबकि जेके नड्डा को जीवन नंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व झंडूता खंड के प्रधान बीरबल धीमान को महेंद्र बख्शी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिला महासचिव डॉ. उपेंद्र गौतम ने पेंशनरों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


समारोह में एसोसिएशन के सदस्य हुक्म सिंह ठाकुर, जसवंत चंदेल, बीरबल धीमान, महेंद्र सिंह व जेके नड्डा ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली नई सरकार से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर चेतराम वर्मा, विजय सिंह, प्रेम लाल, सीताराम शर्मा, लेखराम, ठाकुर दास, दौलत राम चौहान, गोपाल शर्मा, कमलेश चंदेल, कला चंदेल, राम किशन, हरी सिंह, ओंकार ठाकुर, विजय राम, अमर सिंह व रतन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स में सुखराम, भगतराम, शंकर दास, लेखराम, दुर्गा राम, दौलत राम चौहान, दयाराम, रामलाल, वचित्र सिंह, सुखराम, रामदास, इंद्र सिंह, तुलसी दाम, रामलोक चंदेल, प्रभु राम, आनंत राम, रामधन, अमरनाथ शर्मा, उर्मिला देवी, चमेल सिंह, लच्छु राम, लाला राम, मुंशी राम, श्रवण कुमार, भगत राम, कृष्ण पाल, भगत राम, देवराज शर्मा, गीता देवी, राम कृष्ण, जेके नड्डा, देवी दयाल, राम गोपाल, खेमराज, बनवारी लाल, हुक्म सिंह, नंद लाल, दुर्गा सिंह, हरी राम, कृष्णु राम, हरि राम, बलदेव सिंह, रामदास, कांशी राम, अच्छर सिंह, शीला देवी, कांशी राम, तुलसी राम आदि को सम्मानित किया गया। जबकि 90 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स में किरण राम ठाकुर, ठाकुर दास शर्मा, गोपाल सिंह ठाकुर, सुखराम, गंगा राम व शिव दास चंदेल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed