{"_id":"59fb0ac84f1c1bdb538ba7a2","slug":"121509624520-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने हमेशा बिलासपुर का हक छीना : सांख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने हमेशा बिलासपुर का हक छीना : सांख्यान
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
कांग्रेस के जिला महासचिव और नयनादेवी विस के चुनाव सह प्रभारी संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर बिलासपुर के लोगों के साथ धोखा किया। नड्डा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट न करके यहां के लोगों को ठगा है। वहीं धूमल के उम्मीदवार की घोषणा के बाद बिलासपुर भाजपा का चेहरा उतर गया है। भाजपा के लोगों को भी पता है कि धूमल ने हमेशा बिलासपुर के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता को पता है कि धूमल ने सीएम रहते हुए सिंथैटिक ट्रैक बिलासपुर से छीना। युवा सेवाओं का कार्यालय बिलासपुर से शिफ्ट किया। एम्स को भी यहां से हमीरपुर ले जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि धूमल ने सीएम रहते हुए कभी भी बिलासपुर जिला के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
अब बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि पार्टी नड्डा को सीएम पद का दावेदार घोषित करेगी। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर से अपने ही कार्यकर्ताओं को ठगते हुए धूमल को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में अब भाजपा ने एक बार फिर से बिलासपुर जिला में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ठगा है।
विज्ञापन