{"_id":"66044b96a5dc7871e2069671","slug":"1188-bottles-of-liquor-recovered-from-pickup-vehicle-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-115095-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पिकअप गाड़ी से 1,188 बोतलें देसी शराब कीं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पिकअप गाड़ी से 1,188 बोतलें देसी शराब कीं बरामद
विज्ञापन
- बिना कागजात के ले जाई जा रही थी खेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 1,188 बोतलें देसी शराब की पकड़ी हैं। शराब बिना कागजात के ले जाई जा रही थी। गाड़ी चालक सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। शराब और पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी की अगुआई में एक दल ने सुन्हाणी के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक पिकअप को रोका गया। जांच करने पर गाड़ी में शराब की पेटियां पाई गईं। चालक से शराब संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सका। गिनती करने पर गाड़ी में भरी कुल 99 पेटियां में से 1,188 देसी शराब की बोतलें पाई गईं। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव टिकरी डाकघर जबलु तहसील झंड़ूता बिलासपुर और शक्ति चंद निवासी गांव बड़ागांव तहसील बिझड़ी हमीरपुर के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।