फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1170 people getting benefits from Ayushman Bharat scheme in Bilaspur

बिलासपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत 2018 से 2022 तक 1170 लोग लाभान्वित

Fri, 22 Apr 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
1170 people getting benefits from Ayushman Bharat scheme in Bilaspur
बिलासपुर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 2018 से 2022 तक 1,170 लोग लाभ उठा रहे हैं। योजना के अंतर्गत अभी तक 28.46 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्षों में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी केंद्र की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं हों या मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाएं, सभी को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई सहारा और हिमकेयर जैसी योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। सभी जिलों में योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला का स्वास्थ्य विभाग भी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में प्रयासरत है। विभिन्न जगहों पर शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed