फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजगाई स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

पंजगाई स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

Sat, 30 Mar 2019 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पंजगाई स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत
पंजगाई स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। पंजगाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया जो बेहतर रहा। ग्यारहवीं कक्षा के सभी बच्चे इस परीक्षा परिणाम में खरे उतरे हैं। बच्चे बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल में शनिवार को जनरल हाउस का भी आयोजन किया गया जिसमें एसएमसी सदस्यों सहित अभिभावकों ने भाग लिया।
स्कूल प्रधानाचार्य अश्विनी गुप्ता ने बताया कि जनरल हाउस में विभिन्न विषयों पर अभिभावकों से चर्चा की गई। इस सत्र में ऐसा क्या नया होगा कि बच्चों का मन पढ़ाई में लग सके, इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि तीन अलग-अलग विषयों पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

साइंस कांग्रेस को लेकर भी विशेष कार्य बच्चों के साथ किया जाएगा जिसमें पूरी कोशिश की जाएगी कि उनके स्कूल का बच्चा भी इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले और स्कूल का नाम रोशन करे। इसके अलावा बच्चों को आईएएस व आईपीएस की तैयारियों को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है जिसमें नौवीं कक्षा का ओवर ऑल परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जबकि तनवी पहले, स्नेहा दूसरे व रश्कि गौतम तीसरे स्थान पर रहे। ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान, अर्थशास्त्र, आर्ट्स विषय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें साक्षी ने 80 प्रतिशत नंबर लेकर पहला स्थान, चिराग ने 86 प्रतिशत नंबर लेकर दूसरा तो रिया भारद्वाज ने 84 प्रतिशत नंबर लेकर तीसरा स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed