फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं की 15 संपर्क सड़कों की सुधरेगी हालत

घुमारवीं की 15 संपर्क सड़कों की सुधरेगी हालत

Wed, 16 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं की 15 संपर्क सड़कों की सुधरेगी हालत
road shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की संपर्क सड़कों को चकाचक किया जाएगा। घुमारवीं के 15 संपर्क सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 45 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़कों को चकाचक करने के लिए बजट देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
इन संपर्क सड़कों में घंडालवीं-भदरौण संपर्क सड़क, लढयानी-रोपड़ी, भटवाड़ा-थडोह पालमी, स्यिोथा-अंदरोली एंबुलेंस रोड, तडौन-रोपड़ी, हरित्लयांगर-मैहरी, बरोटा-गतोड़, संपर्क सड़क अप्पर ग्लासीं, संपर्क सड़क क्यारी-घुमारवीं, पन्याला-घुमारवीं-कुठेड़ा सड़क, मझासू से श्मशानघाट तक, संपर्क सड़क मझौण, नाल्टी-बडग्राइयां और ससी बस्ती थाना शामिल है।
विज्ञापन

विधायक गर्ग ने कहा कि संपर्क सड़कों की हालत सुधरने से घुमारवीं के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। संपर्क सड़कों की हालत सुधारने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है जिससे शीघ्र ही घुमारवीं की संपर्क सड़कों की हालत सुधारने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घुमारवीं की कई सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा नावार्ड के तहत भी चकाचक किया जा रहा है लेकिन कई संपर्क सड़कों की मरम्मत न होने के कारण उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से बजट की मांग की जिससे अब घुमारवीं की सड़कें चकाचक हो जाएंगी।
-----------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed