फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   माइनिंग क्षेत्र पर नजर रखने को बनेगी ग्रामीण लोगों की कमेटी:उपायुक्त

माइनिंग क्षेत्र पर नजर रखने को बनेगी ग्रामीण लोगों की कमेटी:उपायुक्त

Wed, 19 Dec 2018 11:08 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
माइनिंग क्षेत्र पर नजर रखने को बनेगी ग्रामीण लोगों की कमेटी:उपायुक्त
खिरचना के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
सरोज पाठक
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया बुधवार को एसीसी माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन निरीक्षण के लिए उपायुक्त का इंतजार कर रहे लोगों का सब्र दोपहर तक टूट गया। गुस्साएं लोगों ने सीमेंट कंपनी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। लोग उपायुक्त के निरीक्षण से पहले एसीसी कंपनी जा कर कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक करने को लेकर उग्र हो गए थे। इसके बाद उपायुक्त दोपहर बाद करीब 3.30 बजे मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ गांव कुनणु, बलोह, बरियाही और धौनकोठी का निरीक्षण माइनिंग क्षेत्र से किया।
उल्लेखनीय है कि एसीसी माइनिंग से प्रभावित लोग कई वर्षों से एसीसी माइनिंग के वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण सहित कई अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई बार कमेटियां बनीं और रिपोर्ट तैयार हुई लेकिन लोगों को आज तक न्याय का इंतजार हैं। बुधवार को भी लोगों ने उपायुक्त के सामने सरकारी एजेंसियों पर भी एसीसी से मिलीभगत के आरोप लगाए। इस मौके पर प्रदूषण बोर्ड से सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार नड्डा, पवन कुमार, एसीसी प्रबंधन के क्लस्टर हैड एचआर हैड हितेंद्र कपूर सहित माइनिंग के पंकज नयन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
घरों को हो रहा नुकसान
लोगों ने इस बात का भी विरोध किया कि निरीक्षण से पहले चंद पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर एसीसी परिसर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। लोगों का कहना है कि लोगों को घरों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में चर्चा लोगों के साथ होनी चाहिए न कुछ चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ। लोगों ने कंपनी में चुनिंदा लोगों के साथ हुई इस बैठक पर कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
गांव की स्थति का लिया जायजा
वहीं माइनिंग क्षेत्र में विजिट पर पहुंचे विवेक भाटिया ने कहा कि गांव की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि गांव माइनिंग क्षेत्र के साथ है जिससे कि उन्हें माइनिंग से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एसीसी को आदेश दिया कि जिस दिन रात 10 बजे के बाद माइनिंग करनी हो उससे पहले ग्रामीणों को अवगत करवाया जाए। कहा कि एसीसी को एक कमेटी गठित करने का भी आदेश दिया जो एसीसी माइनिंग पर नजर रखेगी। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण शामिल होंगे।

इनसेट...
नियम और कायदे में रहकर की जाए ब्लास्टिंग
विकास समिति बलोह के सदस्य लेख राम वर्मा ने कहा कि एसीसी द्वारा उपायुक्त के समक्ष नियम और कायदों में ब्लास्टिंग की गई। वो उम्मीद करते हैं कि एसीसी इस दिखावे से बाहर आकर हर दिन ऐसे ही ब्लास्टिंग करें ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। मौके पर पहुंची जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम, एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने भरत भूषण गौतम, अंकुल गौतम, प्रधान सुशील शर्मा, प्रधान मंजू मनहंस, प्रधान सुरेंद्र शर्मा, बीडीसी भुवनेश, वार्ड मेंबर सुनील गौतम, रमेश ठाकुर, नरोत्तम दत्त शास्त्री, रामदास आदि ने उपायुक्त को समस्या से अवगत करवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed