{"_id":"5c000d55bdec2241a9113366","slug":"11543507285-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने ग्वालमुठाणी स्कूल के मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने ग्वालमुठाणी स्कूल के मेधावी किए सम्मानित
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने नवाजे ग्वाल मुठाणी स्कूल के मेधावी
विद्यार्थियों को हर फील्ड में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं : ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि वे कामयाबी की मंजिल तक पहुंच सकें। ो उद्गार सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वाल मुठाणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किए। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानें और उन्हें उसी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लें। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए हर फील्ड में कैरियर बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं, विद्यार्थी किसी भी एक फील्ड को चुनकर उसमें कैरियर बना सकते हैं। स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष किसी भी कारण वश पुरस्कार लेने से वंचित रह गए वे निराश न हों, बल्कि विजेता छात्रों से प्रेरणा लेकर अभी से ही कड़ी मेहनत करना आरंभ कर दें, ताकि अगले वर्ष पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता हंसराज ठाकुर, बीडीसी सदस्य ज्ञान चंद, पूर्व बीडीसी पवन ठाकुर, उपप्रधान दिला राम, पूर्व प्रधान अमिता, पूर्व उप-प्रधान मंशाराम, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य रीना देवी, लैहणू राम, उत्तम चंद, हंसराज, नंद लाल ठाकुर, मस्त राम, सुरेंद्र कुमार, ब्रह्मू राम, महिला मंडल प्रधान ननावा ग्वाल मुठाणी के अलावा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीएन पराशर, एसडीओ आईपीएच पुनीत शर्मा, प्रवक्ता मन भूषण शर्मा, रूप सिंह, देश राज, होशियार सिंह भी उपस्थित रहे।