फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बैठक के लिए बुलाए विस्थापित नहीं आने दिए अंदर

बैठक के लिए बुलाए विस्थापित नहीं आने दिए अंदर

Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैठक के लिए बुलाए विस्थापित नहीं आने दिए अंदर

विज्ञापन
बैठक के लिए बुलाए विस्थापित नहीं आने दिए अंदर
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन विस्थापित समिति का आरोप
केवल एक व्यक्ति को अंदर बुला कर की गई बातचीत
महासचिव मदन लाल ने कहा नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति की बुधवार को वन विभाग के साथ हुई संयुक्त बैठक से समिति ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। समिति ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन विस्थापित और प्रभावितों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को बैठक के लिए बुलाया था लेकिन समिति का आरोप है कि मौके पर पहुंचे लोगों को अंदर नहीं आने दिया गया। जबकि बैठक में कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचे थे।
समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी उपमंडलाधिकारी, अरण्यपाल, भू-अर्जन अधिकारी, भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई को विशेष रूप से बुलाया गया था लेकिन इनमें से कोई भी विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे। कहा कि जिला प्रशासन ने यह बैठक सिर्फ औपचारिकता रूप से की है। कहा कि इस बैठक में मात्र डीएफओ बिलासपुर भी मौजूद थे। वहीं, दस मिनट की बैठक करके उनको असंतुष्ट जवाब दिए गए हैं।
विज्ञापन

महासचिव मदन शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की बिना अनुमति के भूमि अधिग्रहण प्लान में किए गए बदलाव, अवैध डंपिंग, बिना बुर्जी लगाए काटे गए पेड़ों तथा वन भूमि से अधिकृत किए गए नंबर खसरा से शेष बची भूमि के संदर्भ में इस बैठक का आयोजन किया गया था लेकिन अधिकतर अधिकारी इस बैठक में न पहुंचने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन इन प्रभावितों के प्रति बिल्कुल भी सजग नहीं है। बताया कि इस बैठक में 70 किमी दूर से प्रभावित व्यक्ति यहां पर पहुंचे थे, वहीं हैरान करने की बात यह भी है कि इस बैठक को लेकर सभी प्रभावितों को पत्र के तौर पर बैठक का निवेदन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में डीएफओ सरोज भाई पटेल का कहना है कि एनएचएआई के निदेशक मंडी गए हुए थे। जबकि अन्य विभागों के अधिकारी फिल्ड में होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच पाए।
इनसेट...
लिखित रूप से नहीं दे पा रहे जानकारी
समिति महासचिव मदन शर्मा ने बताया कि बैठक में डीएफओ ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं की सारी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देंगे। जब समिति ने कहाकि इस आदेश को लिखित रूप से दिया जाए तो डीएफओ ने इसके लिए मना कर दिया।

.....
इनको नहीं बुलाया अंदर बैठक में
सीता राम, सुखराम, गुरूबख्श, रत्नलाल, महिंद्र सिंह, रूपलाल, जगदीश, बलदेव शर्मा, जगत राम, सुभाष, मुख्यसलाहकार लेखराम, नरेंद्र व अन्य लोगों को बैठक में अंदर नहीं बुलाया है। जिससे समिति ने कड़ी आपत्ति जाहिए की है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed