{"_id":"5bd89931bdec2269407ef87b","slug":"11540921649-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 16 और मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 16 और मामले आए सामने
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मंगलवार को डेंगू के 16 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। नए मामलों में नौ मार्कंडेय ब्लॉक से और शहर से दो शामिल हैं। डेंगू से पीड़ित रोगियों का आंकड़ा दो हजार पहुंचने वाला है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 16 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से दो मामले बिलासपुर शहर से, 9 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला झंडूता से, 3 मामले घुमारवीं से और एक मामला हमीरपुर से दर्ज किया गया है। डेंगू से पीड़ित 52 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 3 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 148 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 185 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया।