फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सानू और मोहित के नाम रही बैडमिंटन प्रतियोगिता

सानू और मोहित के नाम रही बैडमिंटन प्रतियोगिता

Mon, 29 Oct 2018 08:20 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
सानू और मोहित के नाम रही बैडमिंटन प्रतियोगिता
बैडमिंटन - फोटो : file
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई। तलाई में चल रहे डबल मैन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में जाहू के अभिनय शर्मा सानू और मोहित ने शाहतलाई के अंशुल वर्मा और हनी शर्मा को दूसरे और तीसरे सेट में हराकर खिताब अपने नाम किया।
डबल मैन मैच के सेमीफाइनल में अंशुल वर्मा और हनी शर्मा ने सुरेंद्र और त्रिलोक बधाघाट के अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा पहला और दूसरा सेट जीता। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सानू व मोहित जाहू ने मोहित और अश्वनी बरठीं को सीधे सेटों में हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंगल मैच के फाइनल में मोहित जाहू ने शाहतलाई के रवि को सीधे दोनों सेटों में हराकर जीत हासिल कर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल डबल मैन मैच के विजेता सानू और मोहित को मुख्य अतिथि पवन कौशल और चमन शर्मा ने 15 सौ नकद इनाम और बाबा बालक नाथ की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता रही टीम के अंशुल वर्मा और हनी शर्मा खिलाड़ियों को 800 रुपये नकद और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल मैच प्रतियोगिता के मैच विजेता चैंपियन रहे मोहित कुमार को 1100 नकद राशि और उपविजेता रवि कुमार तलाई को 700 नकद राशि और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पवन कौशल, उपप्रधान अश्वनी बनियाल, सुरेश कुमार, अशोक शर्मा, रमेश चंद शर्मा, प्रेम लाल वर्मा, शिवम चौहान अब्दुल खलिक, अतुल, रविंद्र शर्मा, शशी रघुवंशी, धीरज नेगी, साहिल कौशल, अमन शर्मा, सचिन सोनी, कृष्ण चंद, वरुण, पंकज शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई के बैडमिंटन कोर्ट में हुए डबल मैच बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए 16 टीमों ने भाग लिया। जबकि सिंगल प्रतियोगिता में 32 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed