फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बीडीटीएस में तख्ता पलट, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

बीडीटीएस में तख्ता पलट, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीडीटीएस में तख्ता पलट, अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित
बीडीटीएस में तख्ता पलट, अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

जीतराम गौतम प्रधान और जयसिंह ठाकुर बने उपप्रधान
डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विरोधी खेमे का कोई सदस्य नहीं आया
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस में वीरवार को तख्ता पलट हो गया। वर्तमान कार्यकारिणी को लेकर जो अविश्वास प्रस्ताव आया, उस पर अंतिम मोहर लग गई। जीतराम गौतम को बीडीटीएस के प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि जयसिंह ठाकुर को उपप्रधान चुन लिया गया। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में जीतराम गुट के सदस्य वर्तमान कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों को अपने साथ मिलाने में कामयाब रहे। अब प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद की बागडोर पूर्ण बहुमत के साथ पूर्व में रह चुके प्रधान जीतराम गौतम के हाथ आ गई है।
बीडीटीएस की प्रबंधक कमेटी की बैठक वीरवार को जिला पंजीयक अधिकारी कार्यालय के राम प्रकाश क्षेत्रीय निरीक्षक व सहायक दिनेश कुमार, सभा के कार्यालय सचिव प्रेम लाल ठाकुर, सहसचिव नंद लाल कौंडल, लेखाकार वीरेंद्र सिंह, मैनेजर कंप्यूटर सिस्टम स्वदेश ठाकुर व रतनलाल ठाकुर की उपस्थिति में शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की स्पेशल बैठक में दूसरे गुट के सदस्यों का एक घंटे तक इंतजार चलता रहा। बाद में 13 सदस्यों की उपस्थिति में आगामी कार्रवाई शुरू हुई। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विरोधी खेमे का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। 13 सदस्यों ने सर्वसम्मति से गंगा सिंह ठाकुर को चेयरमैन चुना। नवनियुक्त चेयरमैन की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने प्रधान जीतराम गौतम और उपप्रधान जय सिंह ठाकुर के नाम पर सदस्यों ने मोहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर डीएसपी हेड क्वार्टर संजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने बीडीटीएस परिसर पर चौकसी बढ़ा दी थी, ताकि द बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा की बैठक शांतिपूर्ण संपन हो सके। सभा के सचिव प्रेम लाल ठाकुर ने सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट जिला सहकारी पंजीयक अधिकारी कार्यालय से आए ऑब्जर्वर के समक्ष रखी।

इनसेट...
यह होगी नई टीम
प्रधान जीतराम गौतम की टीम में जय सिंह ठाकुर, रजनीश ठाकुर सुरेश चौधरी, संतोष कुमार, राकेश ठाकुर, सरदार हरविंद्र सिंह, रोशन लाल, राम कुमार, राजेश कुमार, शेर सिंह, गंगा सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed