फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मार्केटिंग फीस से बचने के लिए सेब को बता रहे टमाटर

मार्केटिंग फीस से बचने के लिए सेब को बता रहे टमाटर

Sun, 26 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मार्केटिंग फीस से बचने के लिए सेब को बता रहे टमाटर
apple shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। मार्केट फीस से बचने के लिए सेब व्यापारी सेब को हिमाचल से बाहर निकालने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब तो व्यापारी सेब की जगह टमाटर की बिलटी कटवा कर चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं चालकों को मालिक कह रहे हैं कि वह सेब की जगह टमाटर की जीआर चेकिंग करने पर दिखाएं ताकि मार्केट फीस से बचा जा सके। जबकि पिछले सीजन में भी जामली स्थित एपीएमसी की चेक पोस्ट से 50 करोड़ का सेब बिना मार्केट फीस के बाहर ले जाते हुआ पकड़ा था। इससे सरकार को लाखों का चूना लग रहा है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया जब राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास स्थित एपीएमसी की चेक पोस्ट में जब एक जीप को चेकिंग के लिए रोका गया और उससे गाड़ी के कागज दिखाने को कहा गया। जब उसने कागज दिखाए तो उसमें टमाटर से लोड गाड़ी के बारे में लिखा हुआ था लेकिन जब चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों ने जीप की तलाशी ली तो उसके अंदर सेब की 97 पेटियां थीं।
विज्ञापन

जब चेक पोस्ट प्रभारी ने चालक से पूछा कि गाड़ी में सेब है तो चालक दूसरी जीआर ले आया जो सेब की बनी हुई थी। चालक ने बताया कि मालिक ने उसे दो जीआर दी थी, लेकिन मालिक ने कहा था कि कृषि उपज मंडी चेक पोस्ट पर टमाटर की ही जीआर देनी है। जब प्रभारी की ओर से मालिक से इस संदर्भ में बात की गई तो वह कुछ नहीं बता सका। इस दौरान मौके पर ही तीन रुपये प्रति पेटी और अन्य शुल्क के हिसाब से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद गाड़ी का नंबर नोट उसे भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंडी चेक पोस्ट जामली प्रभारी नंद लाल सैनी ने बताया कि कुछ ट्रक और जीप चालक होशियारी दिखाते हुए भाग जाते हैं। जो चालक मार्केट फीस बचाने के लिए जीआर में धांधली कर रहे हैं उनकी गाड़ियों के नंबर नोट किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed