{"_id":"5b689f4f4f1c1be2588b5659","slug":"11533583183-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकडने आया उतराखंड निवासी नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकडने आया उतराखंड निवासी नदी में डूबा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया (रामपुर) । खजुरिया थाने क्षेत्र के सीमांत बरई नदी में मछली पकड़ने आया उत्तराखंड का एक युवक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने में लगी है।
खजुरिया थाना प्रभारी ऋृषिपाल सिंह के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम आकिलपुर उर्फ बदनपुरी के लोगों ने सूचना दी कि गांव के पास बहने वाली बरई नदी में मछली पकड़ने आया एक युवक डूब गया है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल बरेली जिले थाना शीशगढ़ की पुलिस चौकी चकेट के ग्राम कल्यानपुर का पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी सूचना पर शीशगढ़ थाना प्रभारी भी करीब एक घंटे में मौके पर पहुंच गए। नदी पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि नदी पर तमाम लोग मछली पकड़ने आए हैं, जिसमें सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना किच्छा के कस्बा दरुऊ निवासी इरशाद खां भी आया हुआ था। वह मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे था कि अचानक पैर फिसल गया, इससे वह नदी में डूब गया है। घटनास्थल बरेली जिले का होने के कारण खजुरिया पुलिस बैरंग लौट आई। पुलिस का कहना है कि शीशगढ़ पुलिस ने गोताखेरों की मदद से युवक की तलाश शुरु कर दी थी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। सूचना पाकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक के घर में कोहराम मचा हुआ था।