{"_id":"5aa55f644f1c1ba4238b4955","slug":"11520787300-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामरेड श्याम सिंह चौहान बने राज्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामरेड श्याम सिंह चौहान बने राज्य सचिव
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का 20वां राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में आगामी तीन वर्ष के लिए नई 23 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन किया गया। राज्य सचिव कामरेड श्याम सिंह चौहान को चुना गया। इसके अलावा चार सदस्यीय सचिव मंडल में टीआर भारद्वाज, भाग सिंह चौधरी, शशि पंडित और जगदीश भारद्वाज को शामिल किया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य सचिव की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर 35 कामरेड ने बहस में हिस्सा लिया। विस्थापन का मुआवजा, पर्यावरण मैत्री उद्योग, उद्योगों में श्रम कानूनों का पालन, स्कीम वर्कर्स मिड-डे-मील, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, वाटर गार्ड को वर्कर्स की श्रेणी में शामिल करने व 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र नाथ ओझा ने देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ रही नई चुनौतियों के बारे में चर्चा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय महिला राष्ट्रीय महिला फेडरेशन कामरेड एनी राजा ने महिलाओं की पार्टी में भागीदारी सुनिश्चित करने व दलित तथा अल्पसंख्यकों को पार्टी में शामिल करने पर जोर दिया। इसके अलावा 25 से 29 अप्रैल को केरल के कोल्लम में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए तीन प्रतिनिधियों श्याम सिंह चौहान, देशराज, जगदीश भारद्वाज व दो वैकल्पिक प्रतिनिधियों परवेश चंदेल और मीरा को चुना।