फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रधान और सचिव ने किया 3.26 लाख का गबन

प्रधान और सचिव ने किया 3.26 लाख का गबन

Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और सचिव ने किया 3.26 लाख का गबन
पंचायत प्रधान और सचिव ने किया 3.26 लाख का गबन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी रिपोर्ट में हुआ मामले का खुलासा
पंचायत अधिकारी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा मामला
मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत जेजवीं की प्रधान और सचिव ने लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत के विकास कार्यों में की गई वित्तीय धांधली का पर्दाफाश हो गया है। जिला पंचायत अधिकारी की ओर से की गई जांच में पंचायत की ओर से 3,26,600 रुपयेे की गड़बड़ी सामने आई है। इसकी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी ने अधीक्षक माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह राणा की ओर से पंचायत के विभिन्न कार्यों में की गई धांधली को आरटीआई के माध्यम से उजागर किया था। जिसमें पंचायत प्रधान और सचिव की ओर से पंचायत के पंद्रह कार्यों में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का गोलमाल सामने आया है। सोहन सिंह ने बताया कि पंचायत प्रधान और सचिव ने पंचायत के खाते में से चौकीदार शेर सिंह के खाते में यह रकम जमा की और वहां से उन्होंने उस रकम को निकालकर हजम कर लिया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत सोहन सिंह सहित अन्य पंचायत वासियों ने संबंधित अधिकारियों से कर जांच करने की मांग उठाई थी। इस पर जिला पंचायत अधिकारी ने जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव और प्रधान की ओर से पंद्रह कार्यों में 3,26,600 रुपये का गबन चौकीदार के खाते के माध्यम से किया है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने उपमंडल अधिकारी झंडूता को भी कर दी है। न्यायालय में यह मामला पहुंचने पर सोहन सिंह राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के मामले में उक्त पंचायत प्रधान और सचिव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed