फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कंपनी ने भुगतान नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन

कंपनी ने भुगतान नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन

Mon, 25 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कंपनी ने भुगतान नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कार्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने जहां कंपनी को एक साल का अल्टीमेटम दिया है। वहीं कांट्रेक्टर एसोसिएशन की हड़ताल के चलते चार दिनों से कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है। एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक आईटीएनएल कंपनी उनको पैसों का भुगतान नहीं करती तब तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सोमवार को बिलासपुर में कहा कि ठेकेदार सड़क निर्माण का कार्य पांच साल से कर रहे हैं, लेकिन पिछले दो साल से 40 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कंपनी नहीं कर रही है। इस बारे में एसोसिएशन के ठेकेदार उपायुक्त से भी मिले थे। उपायुक्त ने कंपनी को 20 जून तक बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कहा था। लेकिन, कंपनी ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। इसके बाद एसोसिएशन ने एक ज्ञापन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी सौंपा था। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण मजबूरन ठेकेदारों को काम बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

जितेंद्र चंदेल ने कहा कि उन्होंने पिछले चार दिनों से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम बंद कर दिया है। आईटीएनएल के कार्यालय को भी ताला जड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने जल्दी ठेकेदारों को पैसा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed