{"_id":"5af71c674f1c1bd3408b4c7f","slug":"111526144103-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से दर्ज होगी शिकायत, पार्किंग की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से दर्ज होगी शिकायत, पार्किंग की मिलेगी जानकारी
Updated Sat, 12 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर।
पुलिस विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए एक एप जारी किया है। एप हिमाचल पुलिस के नाम से है। इस एप के माध्यम से कोई भी कहीं से भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी भी पूरी जानकारी एप मुहैया करवाएगा। अगर किसी व्यक्ति को पुलिस थाना न मिले तो एप जीपीआरएस के माध्यम से व्यक्ति को पास लगते पुलिस थाने में पहुंचाने में भी मदद करेगी। इसके अलावा सैलानियों को अगर कहीं पार्किंग नहीं मिल रही है तो भी एप सैलानियों की मदद करेगा। एप बताएगा कि जिस स्थान पर आप हैं, वहां कहां पार्किंग खाली है। यह जानकारी एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने दी है। गौरतलब है कि इस एप के माध्यम से लोग जहां अपनी लिखित शिकायत पुलिस को दे सकते हैं, वहीं एफआईआर पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी भी पूरी जानकारी ऑनलाइन रहेगी। पास के पुलिस थाने की लोकेशन भी इस पर ऑनलाइन रहेगी। अगर आप कहीं घूमने गए हैं और आप भटक जाते हैं या फिर आप को कोई खतरा महसूस होता है तो भी यह एप आप को जीपीआरएस के माध्यम से पास के पुलिस थाने तक आराम से पहुंचा सकता है। एप से भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत भी पुलिस को कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस एप का सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस एप आम लोगों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर से कोई भी इस एप को डाउनलोड कर इसका प्रयोग कर सकता है।