फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसडीएम ने किया अवैध डंपिंग साइटों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया अवैध डंपिंग साइटों का निरीक्षण

Sat, 21 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया अवैध डंपिंग साइटों का निरीक्षण
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान हो रही अवैध डंपिंग का एसडीएम ने निरीक्षण किया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकारी अमला हरकत में आया।
विज्ञापन

एसडीएम, मत्स्य विभाग, प्रदूषण कंट्रोल नियंत्रण बोर्ड और सहकारी समिति के सदस्यों ने मौके पर निरीक्षण किया। टीम ने अलसू से लेकर गंभरौल खड्ड तक डंपिंग साइटों का निरीक्षण किया। टीम ने कई जगह खामियां पाईं। कई स्थानों से फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को मलबा उठाने के लिए कहा गया है। हालांकि विभाग अभी अपनी रिपोर्ट बना रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीबीएमबी और मत्स्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिलासपुर जिले में करीब 70 नदी, नालों में अवैध रूप से डंपिंग हो रही है। सरकारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले चार साल में गोबिंदसागर में मछली उत्पादन में 50 फीसदी कमी पाई गई है। इसके अलावा वन विभाग की जमीन पर भी डंपिंग हुई है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिलासपुर प्रियंका वर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत और अखबारों में आ रही खबरों के आधार पर टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इसमें कई स्थानों में खामियां पाई गई हैं। कई स्थानों से कंपनी को मलबा हटाने को कहा गया है। पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed