{"_id":"5a5cdce34f1c1b62268b4854","slug":"111516035299-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लाइनों से प्रभावित लोगों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लाइनों से प्रभावित लोगों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। टॉवर लाइन प्रभावित एवं विस्थापित किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक अधिवक्ता रजनीश शर्मा व राज्य कानूनी सलाहकार अजय नड्डा की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिला।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रभावितों एवं विस्थापितों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए विधानसभा व सरकार के समक्ष मामले की पैरवी करने की अपील की। गौरतलब रहे कि टॉवर लाइन प्रभावितों ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय में विधानसभा का घेराव भी किया था। बिलासपुर के लोगों के आग्रह के बाद जयराम ठाकुर ने वर्ष 2016 में विधानसभा में भी मामला उठाया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार द्वारा उक्त कंपनी के खिलाफ जांच में अनियमितताएं सामने आने के बावजूद आधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की।
मंच के प्रभावित किसानों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में प्रभावित किसानों की रक्षा के लिए भूमि अधिग्रहण कानून विधानसभा में लाया जाएगा व प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सदर ब्लॉक से मंच के जिला सचिव राजेश ठाकुर, अरुण ठाकुर, श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र से जिला प्रधान बाबूराम ठाकुर, उपप्रधान निक्कू राम ठाकुर व मंच के सहसचिव होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।